Ranchi : रिलायंस पेट्रोल पंप कर्मी से 1.70 लाख रूपये की छिनतई हुई है. यह घटना जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर में धर्मकांटा के पास हुई है. बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार दोपहर में पेट्रोल पंप कर्मी से रूपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मी पैसे को बैंक में जमा करने जा रहा था. इसी दौरान घात लगाकर बैठे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही अपराधियों की धर पकड़ में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
रांची : रिलायंस पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 1.70 लाख की छिनतई
Last Updated: Mar 18, 2024 12:00 AM (IST)