Search

 
 
 

रांची : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 11.45 लाख रुपये बरामद

 
Ranchi : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लालपुर इलाके से 11.45 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. बरामद पैसे पंडरा बाजार समिति के एक कारोबारी का बताया जा रहा है. गौरतलब है कि पूरे राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में भी लालपुर पुलिस द्वारा रविवार को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक कार को चेक किया गया तो उसमें से 11.45 लाख नगद रूपये बरामद किए गए. रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है, ताकि अवैध हथियार, शराब और नगद सहित दूसरे चीजों को बरामद किया जा सके. इसी कड़ी में लालपुर इलाके से चेकिंग के दौरान 11.45 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. बरामद पैसे की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई है. आयकर की टीम लालपुर थाना पहुंच कर पैसे के बारे में तहकीकात कर रही है. इसे भी पढ़ें -इजराइल">https://lagatar.in/israel-indian-embassy-issues-new-advisory-follow-civil-protection-protocols/">इजराइल

: भारतीय दूतावास ने नया परामर्श जारी किया… नागरिक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही