Search

 
 
 

रांची : हेहल अंचल के पास कलेक्शन एजेंट से ढाई लाख की छिनतई

 
Ranchi :  अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हेहल अंचल पुल के पास मंगलवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने आईटीसी के कलेक्शन एजेंट से ढाई लाख रुपये की छिनतई की है. जानकारी के अनुसार, कलेक्शन एजेंट कुंदन कुमार दुकान से पैसा कलेक्शन करके लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उससे रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गया. पीड़िता कुंदन कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह आईटीसी में एजेंट के रूप में कार्यरत है. सुबह-सुबह वह दुकान से पैसे कलेक्शन करके जा रहा था. इसी दौरान हेहल अंचल पुल के पास बाइक पर सवार होकर आये एक अपराधी ने उससे पैसों से भरा थैला छीनकर फरार हो गया. बताया कि घटना की सूचना अरगोड़ा थाना पुलिस को दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही