Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: कारोबारी से मयंक सिंह के नाम पर मांगी गई 50 लाख रूपये की रंगदारी

Ranchi: कारोबारी से मयंक सिंह के नाम पर 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई है. मामला जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया का है. यहां रहने वाले कारोबारी विक्रम शर्मा से फोन कर अमन साव गिरोह के मयंक सिंह के नाम पर रंगदारी मांगी गई. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें–बिहारःऔरंगाबाद">https://lagatar.in/bihar-traumatic-accident-in-aurangabad-five-including-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-river/">बिहारःऔरंगाबाद

में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से चार बच्चियों समेत पांच की मौत

अमन राव गिरोह के मयंक सिंह के नाम पर मांगी गई रंगदारी

कारोबारी विक्रम शर्मा ने नामकुम थाना में दिए आवेदन में कहा है कि किसी अज्ञात नम्बर से 18 अक्टूबर को किसी ने फोन किया और कहा कि अमन साहू गिरोह से मैं मयंक सिंह बोल रहा हूँ. फोन पर 50 लाख रूपये की रंगदारी की मांग की. उसके बाद विक्रम शर्मा ने फोन पर कहा कि हम कहां देंगे पैसा, आप कौन बोल रहे हैं. उधर से कहा सुना नहीं मैं मयंक सिंह बोल रहा हूँ. इसे भी पढ़ें–पलामू">https://lagatar.in/palamu-strong-security-arrangements-for-deepawali-and-chhath/">पलामू

 :  दीपावली और छठ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कारोबारी ने पैसे देने से किया इनकार

विक्रम ने फोन पर कहा कि मेरे पास पैसा नहीं और नहीं दे सकेंगे. फिर दूसरे दिन 19 अक्टूबर को फोन कर रंगदारी मांगी गई. कहा कि 50 लाख नहीं दे सकोगे तो 20 लाख दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे. कारोबारी ने कहा नहीं दे सकते हैं. उसके बाद फोन करने वाले ने धमकी दी और कहा कि अंजाम भुगतने को तैयार रहो. इसके बाद फोन काट दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही