Search

 
 
 

Ranchi: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला केस, NIA की विशेष कोर्ट में 2 आरोपी की हुई पेशी, भेजा गया जेल

रांची RSS कार्यालय में हुए पेट्रोल बम हमले के आरोपी अमन अंसारी और शायम सूजन को गुरुवार को  कोर्ट में पेश किया गया. NIA की विशेष कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा दिया है. NIA ने रिमांड पर लेकर 7 दिनों तक पूछताछ की थी.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi: रांची RSS कार्यालय में हुए पेट्रोल बम हमले के आरोपी अमन अंसारी और शायम सूजन को गुरुवार को  कोर्ट में पेश किया गया. NIA की विशेष कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा दिया है. NIA ने रिमांड पर लेकर 7 दिनों तक पूछताछ की थी. 7 दिनों की रिमांड पूरा होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/ranchi-preparations-for-the-jagannathpur-rath-mela-intensify-dgp-reviews-security-arrangements

https://lagatar.in/when-youve-had-your-fill-mountains-come-to-jharkhand-gearing-up-to-carve-a-new-identity-in-tourism


बता दें, 2 जुलाई को NIA ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया था. बताया जाता है कि दोनों आरोपी ISI फंडेड तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े है. 17 जून को रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला हुआ था. घटना के बाद सैफ अंसारी, अमन अंसारी और शायम सूजन को गिरफ्तार किया गया था. 


सैफ अंसारी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. मुठभेड़ में सैफ के पैर में गोली लगी थी. पुलिस ने उसे जख्मी हालत में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर मामले की जांच NIA कर रही है. मामले को लेकर NIA ने देशभर के 20 ठिकनों पर छापेमारी की थी. चुटिया थाने में दर्ज केस को NIA ने टेकओवर कर जांच में जुटी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही