Search

 
 
 

रांची : RU आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक विवि के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा से मिले. मुलाकात करने गये शिक्षकों की संख्या लगभग 250 थी. कुलपति से मिलकर ज्ञापन दिया और कहा कि अतिथि शिक्षकों को आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों के साथ मर्ज करने की घोषणा का विरोध किया है. विरोध करने गए शिक्षकों ने कहा कि आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया अतिथि शिक्षकों से बिलकुल भिन्न है. इसलिए अतिथि शिक्षकों का विलय आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों के साथ नहीं किया जाए. हालांकि कुलपति ने स्पष्ट कहा कि मेरी ऐसी कोई मनसा नहीं है और न ही मीडिया को कोई बयान दिया है. अतिथि सहायक अध्यापक खुद ऐसी खबर मीडिया से निकाल रहे हैं. इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है. इसे भी पढ़ें -कोहरे">https://lagatar.in/fog-wreaks-havoc-more-than-a-dozen-flights-cancelled-visibility-less-than-500-meters/">कोहरे

का कहर, एक दर्जन से अधिक फ्लाइट कैंसिल, विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही