Search

 
 
 

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बम मिलने की अफवाह, लोग हुए परेशान

 
Ranchi : गुरुवार सुबह राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना से अफरातफरी मच गयी. बम निरोधक दस्ता को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंची और जांच के बाद पूरी खबर को अफवाह बताया. यह पहला मामला नहीं है, जब एयरपोर्ट पर बम होने की अफवाह फैली हो. इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है.  पढ़ें - ना">https://lagatar.in/neither-the-location-of-the-intelligence-report-nor-the-investigation-in-the-big-corruption-case-cid-without-leadership/">ना

खुफिया रिपोर्ट का ठिकाना, ना भ्रष्टाचार के बड़े मामले में जांच, नेतृत्व विहीन CID
इसे भी पढ़ें - नक्सली">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-naxalite-commander-pradyumna-90-cases-registered-in-jharkhand-bihar/">नक्सली

कमांडर प्रद्युम्न से एनआईए कर रही पूछताछ, झारखंड-बिहार में 90 मामले हैं दर्ज

तीन साल पहले भी फैली थी अफवाह

बता दें कि तीन साल पहले रांची एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट में बम की सूचना के बाद सवारियों में अफरा तफरी मच गयी. बाद में बता चला कि एक यात्री ने फ्लाइट छूट जाने के बाद यह अफवाह उड़ायी थी. यह मामला 22 जुलाई 2019 का है. यात्री सतीश कुमार सिंह ने विस्तारा के अस्सिटेंट मैनेजर संजीव कुमार को शाम 7:52 बजे फोन कर यह सूचना दी कि उनके जहाज में बम है. जितना जल्दी हो सके इसकी जांच करवा लें. बाद में बता चला कि सतीश कुमार उसी फ्लाइट का सवारी था और सही समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाया था. इसलिए उसने फ्लाइट को रोकने के लिए इस प्रकार की अफवाह फैलायी. फ्लाइट पकड़ने में देरी होने के कारण बम का फोन किया गया था. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-civil-surgeon-said-no-guidelines-were-received-from-the-government-regarding-monkeypox/">बोकारो

सिविल सर्जन ने कहा- मंकीपॉक्स को लेकर सरकार की ओर से नहीं मिला कोई दिशा निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही