Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजाति खेल प्रतियोगिता संपन्न, 125 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Ranchi : झारखंड खेल विभाग एवं जिला प्रशासन रांची के तत्वावधान दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजाति खेल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई. समापन समारोह के मुख्य अतिथि साझा के उपनिदेशक राज किशोर खाखा , विशिष्ट अतिथि खूंटी सह सिमडेगा के जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार , सरायकेला - खरसावां के अमित कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से सभी विजेताओं को पदक, ट्राफी एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया. इस प्रतियोगिता में रांची, खूंटी , लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला जिले से लगभग 125 बालक -बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल , मटका दौड़ , गेड़ी दौड़, भारा दौड़ ,सेकोर में सभी प्रतिभागी ने अपना शानदार प्रदर्शन किया. प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्रशिक्षक राजू साहु,कुमार,तपन राउत, गोपाल तिर्की, अनमोल तिर्की, सुनील महली,करम मुंडा ,काली चरण महतो, अनीता तिर्की, जोलेन होरो , जेम्स पूर्ति, अंगद कुमार हंसराज,जीत नाथ साहु, रेमण्ड मिंज ,गणेश्वर कुमार ने अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार , प्रदीप राम एवं बिरसि मुंडू का पूर्ण सहयोग रहा. स्वागत भाषण रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने किया. जबकि मंच का संचालन वरिष्ठ खो-खो प्रशिक्षक अजय झा ने किया.

प्रतियोगिता का परिणाम 

तीरंदाजी पुरुष टीम: 1. राजेश उरांव (गुमला), 2. करण पातर मुंडा (रांची), 3. सिंगराय मुंडा (खूंटी) महिला टीम: 1. मेधा तिर्की (रांची), 2. अंशु कुमारी (रांची), गुलेल महिला वर्ग:-1. गुरूमणि टुट्टी (खूंटी), 2. गांगी बारला (सिमडेगा), 3. अनिता होरो (गुमला) पुरुष वर्ग: 1. कंचन भेंगरा (गुमला), 2. विनय हेमरोम (खूंटी), 3. रघुवीर उरांव (लोहरदगा) घड़ा दौड़ पुरुष वर्ग: 1. संदीप उरांव (गुमला), 2. अमिताभ उरांव (लोहरदगा) भारा दौड़ महिला वर्ग: 1. मुक्ता इन्दवार (गुमला), 2. असीमा होरो (खूंटी), 3. अनीता होरो (गुमला) गेड़ी दौड़ महिला वर्ग: 1. आरती कुमारी (गुमला), 2. सृष्टि कुजूर (सिमडेगा) पुरुष वर्ग: 1. जोगेंद्र उरांव (लोहरदगा), 2. अतुल होरो (खूंटी), 3. जोर्ज कच्छप (गुमला). इसे भी पढ़ें – झामुमो">https://lagatar.in/jmm-party-of-the-soil-opposition-party-troubling-hemant-government-ramdas-soren/">झामुमो

माटी की पार्टी, हेमंत सरकार को परेशान कर रही विपक्षी पार्टी : रामदास सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही