Search

 
 
 

रांची : 27 फरवरी को सदान अधिकार रैली, नेताओं ने किया मंथन

 
Ranchi : मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने पूर्व सांसद रामटहल चौधरी को सदानी झंडा सौंपा है. मालूम हो कि मोर्चा की ओर से सदानी झंडा लगाव अभियान चलाया जा रहा है, इसी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के आवास पहुंचे और सदानी झंडा सौंपा. पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अपने आवास के मुख्य गेट के ऊपर झंडा को सम्मान के साथ लगवाया है. श्री चौधरी ने कहा कि सदानों की घोर उपेक्षा हुई है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. सदानों को संगठित करने के लिए मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद की सराहना की, 27 फरवरी को रांची में होने वाले सदान अधिकार मार्च रैली को लेकर दोनों ने तैयारी पर मंथन किया. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-will-file-ecir-in-jssc-paper-leak-case/">रांची

: जेएसएससी पेपर लीक मामले में ईडी दर्ज करेगी ईसीआईआर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही