Search

 
 
 

IMA के आह्वान पर रांची सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कार्यबहिष्कार

 
Ranchi :  कोलकाता में महिला रेजिडेंट चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज 17 अगस्त को देशभर के सभी छोटे व बड़े अस्पतालों  24 घंटे के कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है.  आईएमए के आह्वान पर देश के सभी डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे. इसी कड़ी में रांची सदर हॉस्पिटल के भी सभी डॉक्टर कार्यबहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं.

सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी बाधित -  आईएमए प्रदेश सचिव 

आईएमए के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहेंगी. उन्होंने कहा कि हम प्रशिक्षु चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हैं और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की गयी तोड़फोड़ की निंदा करते हैं. आईएमए की प्रदेश इकाई के प्रमुख डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ‘सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ-साथ ‘डायग्नोस्टिक सेंटर’ भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान सभी वैकल्पिक सेवाएं, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं और वैकल्पिक सर्जरी निलंबित रहेंगी. हालांकि, हड़ताल का आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आईएमए झारखंड, राज्य स्वास्थ्य संघ (जेएचएसए), आरडीए-सीआईपी और अन्य प्रतिष्ठानों के सदस्य रांची में मार्च भी निकालेंगे.

IMA की ये हैं मांगें

  • दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और त्वरित सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाये.
  • स्वास्थ्य देखभाल करने वाले संस्थानों को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित करें.
  • डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अत्याचार से बचाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाये.
  •  मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित नियमों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को सशक्त बनाएं.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही