Search

 
 
 

विवादों में रांची सदर अस्पताल: अतिरिक्त फायर सेफ्टी को लेकर जांच के आदेश

 
Ranchi: सदर अस्पताल में भवन हैंडओवर होने के छह महीने बाद ही फायर सेफ्टी पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च कर दिये गए. इससे पहले, भवन हैंडओवर के वक्त ही 4.43 करोड़ रुपये खर्च कर फायर फाइटिंग सिस्टम लगाए गए थे. जिसका शपथ पत्र भी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दिया है. छह महीने के अंदर ही नए सिरे से फायर फाइटिंग सिस्टम पर 1.20 करोड़ खर्च कर दिये गए. जिसकी शिकायत सोशल एक्टिविस्ट ज्योति शर्मा ने की थी और टेंडर में अनियमितता का आरोप भी लगाया था. शिकायत को लेकर सिविल सर्जन की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमिटी गठित की गई है. जिसे छह दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि सदर अस्पताल में पहले से ही सभी जगह सेंट्रल फायर फाइटिंग सिस्टम के अलावा जगह-जगह सिलेंडर लगाए गए हैं, इसके बाद भी अब अतिरिक्त तौर पर फायर फाइटिंग बॉल जगह-जगह लगाए गए हैं. इसका काम यह है कि आग लगने पर इस फुटबॉल नुमा बॉल को फेंकने से आग बुझ जाती है. इसे भी पढ़ें- शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-social-organizations-met-special-branch-ig-and-expressed-protest/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : सामाजिक संगठनों ने स्पेशल ब्रांच के आईजी से मुलाकात कर जताया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही