Search

 
 
 

रांची : पांच सूत्री मांग को लेकर सहियाओं का राजभवन के सामने प्रदर्शन, बोली – सरकार होश में आओ

 
Ranchi : राज्य की हजारों स्वास्थ्य सहिया पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष प्रदर्शन कर रही हैं. रैली में शामिल सभी सहिया मोदी सरकार हाय हाय,होश में आओ, झारखंड सरकार होश में आओ का नारा लगा रही हैं. साथ ही प्रदर्शन कर रही सहियाओं ने कहा कि राजनीति दल के लोग सहिया की भीड़ जुटाकर वोट मांगते हैं. लेकिन अब ऐसा होने नहीं होने देंगे.जो सरकार हमारी मांग पूरी करेगी उसे ही वोट देंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/sahiya4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बोकारो जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य सहिया ललिता देवी ने कहा कि राज्य में 42 हजार स्वास्थ सहिया है. जो लोगों की जान बचाने का काम करते हैं. इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं की देखभाल भी करती हैं. उसके बदले में सिफ 2 हजार प्रोत्साहन राशि दी जी रही है. सहिया सरकारी कर्मचारी नहीं है. गांव को जोड़ने वाली सहिया ही है. गांव में लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा करते हैं. इससे आगे कहा कि हमसभी संविधान के हक में लड़ाई लड़कर अपना हक लेंगे. अब सहिया सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेगी. जबतक हमारी मांग सरकार पूरा नहीं करेगी. देश के पीएम, सीएम को लोकसभा चुनाव में वोट से चोट पहुंचाया जाएगा. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-couple-found-in-tamar-they-committed-suicide-by-consuming-poison/">रांची

: तमाड़ में प्रेमी युगल का शव बरामद, जहर खाकर आत्महत्या की

ये हैं सहिया की मांगें

-प्रोत्साहन राशि के बदले 18 हजार फिक्स वेतन दिया जाए -स्वास्थ्य सहिया नियमावली बनाकर विधानसभा से पारित कराया जाए - आकस्मिक निधन होने पर 5 लाख दिया जाए -सभी संहियाओं को एएनएम का प्रशिक्षण दिया जाए इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/dead-body-of-former-ration-dealer-recovered-in-mandar-ranchi/">रांची

के मांडर में पूर्व राशन डीलर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही