Search

 
 
 

ऑल इंडिया इंटर साई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रांची साई को बालक वर्ग में 5 स्वर्ण समेत 14 पदक

 
Ranchi : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के तत्वावधान में पंजाब के पटियाला में 22 से 24 फरवरी तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर साई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में रांची साई सैग प्रशिक्षण केंद्र के बालकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण,4 रजत, 5 कांस्य पदक जीता. बालक एवं बालिका वर्ग मिलाकर रांची साई के खिलाडि़यों ने 13 स्वर्ण, 8 रजत, 08 कांस्य पदक समेत कुल 29 पदक जीता. इसी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भी 8 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य जीता था. इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, झारखंड एथलेटिक संघ के डॉ मधुकांत पाठक, डॉ प्रभात शंकर ,सीडी सिंह, साई प्रभारी अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद सिंह, साई कोच पीएन दास, संजीव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, बी महापात्रा, रीना कुमारी, जगन टोपनो, साक्षी बन्दराल, हरप्रीत सिंह, योगेश यादव, अरविंद कुमार, प्रभात रंजन तिवारी समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. स्वर्ण पदक शाकेत मिंज (बालक 16 वर्ग)- 300 मीटर समीर उरांव - लंबी कूद (बालक 18 वर्ग) संदीप कुमार- (अंडर 20) - 100 मी. विराज तिग्गा  (अंडर 20)- ट्रिपल जंप विशाल बहादुर (पुरुष वर्ग)- ट्रिपल जंप रजत पदक आंसू सिंह ---(पुरूष वर्ग)100 मी. विशाल कुमार --(पुरुष वर्ग) लंबी कूद,ट्रिपल जंप बिराज तिग्गा (अंडर 20) लंबी कूद कांस्य पदक साकेत मिंज - --(अंडर 16) 100 मी. समीर उरांव -(अंडर 18)-100 मीटर संदीप कुमार (बालक 18 वर्ष) - लंबी कूद आंसू सिंह (पुरूष वर्ग) -ट्रिपल जंप सूरज पासवान (पुरुष वर्ग) इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/two-animal-smugglers-arrested-in-hazaribagh-new-executive-committee-of-advocates-council-constituted/">हजारीबाग

में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, अधिवक्ता परिषद की नई कार्यकारिणी गठित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही