Search

 
 
 

रांचीः सइयां भए कोतवाल का पोस्टर हुआ लांच

 
Ranchi: पत्रकार कला मंच आगामी 11 जून को हास्य नाटक सइयां भए कोतवाल का मंचन करेगा. अनाथ बच्चों के सहायतार्थ होने वाला यह मंचन सीएमपीडीआई स्थित मयूरी प्रेक्षागृह में शाम 5 बजे होगा. देशप्रिय क्लब में मंगलवार को सइयां भए कोतवाल के पोस्टर की लांचिग की गयी. देशप्रिय क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. कमल बोस ने कहा कि पत्रकार कला मंच अपने नाटकों के माध्यम से सिर्फ मनोरंजन ही नहीं कर रहा, बल्कि अपना सामाजिक दायित्व भी निभा रहा है. उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों के सहयोग के लिए किए जा रहे इस मंचन में देशप्रिय क्लब का पूरा सहयोग मिलेगा. क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप बोस ने कहा कि इस मंचन से ऐसा लगता है कि कि नाटक की गाड़ी चल चुकी है और इसमें अभी काफी पेट्रोल बाकी है.पत्रकार कला मंच ने पिछले साल अंधेर नगरी चौपट राजा का मंचन किया था जो वृद्धाश्रम के सहायतार्थ था. इस बार अनाथश्रम के बच्चों की मदद करने की योजना है . मंच के अध्यक्ष अमित दास ने लोगों से अपील की है कि इस पुनीत कार्य में वे अपना योगदान दें. इस मौके पर देशप्रिय क्लब के देबाशीष, काजल समेत मंच के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- 8वीं,">https://lagatar.in/koderma-district-tops-in-9th-board-after-8th-10th-and-12th/">8वीं,

10वीं और 12वीं के बाद 9वीं बोर्ड में भी कोडरमा जिला अव्वल
[wpse_comments_template]  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही