Search

 
 
 

रांचीः नेवरी के नसीम अंसारी हत्याकांड में सज्जू, मोइद और मोख्तार दोषी करार

 
Ranchi: रांची के नेवरी इलाके में हुई नसीम अंसारी हत्याकांड में रांची सिविल कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. इस केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 1 8  अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस संबंध में मृतक के भाई रजब अंसारी ने सदर थाना में कांड संख्या 207/16 दर्ज करवाई थी. अपने केस को साबित करने के लिए उसने 27 से ज्यादा गवाह पेश किये. वहीँ आरोपियों की ओर से अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए 2 गवाह पेश किये गए. मोईद अंसारी, सज्जू खान और मोख्तार अंसारी इस केस में ट्रायल फेस कर रहे हैं. जिन्हें कोर्ट ने दोषी करार दिया है. सभी दोषी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. घटना 20 मई 2016 को हुई थी. केस के सूचक की ओर ओर से अधिवक्ता मासूम खान और जीशान खान ने बहस की है. अब दोषियों की सजा की बिंदु पर कोर्ट सुनवाई करेगा. इसे भी पढ़ें-मातृ">https://lagatar.in/exercise-to-reduce-maternal-mortality-blood-storage-units-will-be-established-in-124-chcs-of-jharkhand/">मातृ

मृत्यु दर में कमी लाने की कवायद, झारखंड के 124 सीएचसी में होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही