Search

रांची : पेट्रोल पंप लूटने जा रहा सेल्समैन गिरफ्तार, हथियार बरामद

Ranchi : पेट्रोल पंप लूटने जा रहे सेल्समैन दीपक गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिले में विधि व्यवस्था के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सोमवार की देर रात मेसरा ओपी की पुलिस ने नेवरी रिंग रोड चौक के पास एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया. युवक बाइक छोड़कर भागने लगा. पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया. उसके कमर से एक लोडेड देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

पेट्रोल पंप लूटने जा रहा था मांडर

पकड़े गये दीपक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह एचपी पेट्रोल पंप मांडर में सेल्समैन की नौकरी करता है. काफी कम सैलरी मिलने के कारण मेरा खर्च नहीं चल पाता है. पेट्रोल पंप में दिन भर के सेल से काफी नगद पैसा हो जाता है, जिसे लूटने की योजना थी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-new-policy-will-be-made-to-provide-water-to-industrial-units/">झारखंड

: इंडस्ट्रियल इकाईयों को पानी देने के लिए बनेगी नयी नीति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp