Search

 
 
 

रांची : संकट मोचन मंदिर के संचालक त्यागी बाबा ने धार्मिक न्यास बोर्ड की नयी कमिटी का किया विरोध

 
दावा - मैं ही यहां का संचालक, फिर किस कमेटी को भंग कर नयी कमेटी बनायी
Ranchi : पहाड़ी मंदिर और संकट मोचन मंदिर में धार्मिक न्यास बोर्ड की दखलंदाजी पर मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर में प्रेस वार्ता की गयी. संकट मोचन मंदिर के संचालक सूर्य नारायण दास त्यागी बाबा ने कहा कि यहां पहले कोई कमिटी थी ही नहीं. 1974 से मैं सेवा कर रहा हूं. 1987 में गुरुजी के गुजरने के बाद से मैं ही मंदिर का संचालन कर रहा हूं. फिर किस कमिटी को भंग कर नयी कमिटी का गठन किया गया है.

10 जून को पथराव के बाद सरकार का कोई देखने तक नहीं आया

त्यागी बाबा ने कहा कि मंदिर में चाहे कोरोना हो या 10 जून को पथराव, सरकार का कोई भी लोग देखने तक नहीं आए थे. मंदिर समाज का है. सरकार इसे अपने नियंत्रण में लेना चाह रही है, जो गलत है. जिस प्रकार अन्य धर्म में धर्मस्थल को स्वतंत्रता प्राप्त है, उसी प्रकार भारत के सभी मंदिर- मठ को आजादी मिलनी चाहिए. इस सरकार का सनातन के प्रति रवैया ठीक नहीं है.

सनातन को मिटाने का षडयंत्र हो रहा

उन्होंने कहा कि सरकार को हम सूचित करना चाहते हैं कि सनातन के प्रति इस प्रकार का रवैया ठीक नहीं है. सरकार को सनातनी को बार- बार तंग नहीं करना चाहिए. कुछ लोग सनातन को मिटाने का षडयंत्र कर रहे हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई के बजाय मंदिर और सनातन संस्कृति के प्रति सरकार आघात पहुंचा रही है.

धार्मिक न्यास समिति के प्रति विरोध जताया

इस मौके पर संत सिरोमणी दास , हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत सिंह, महावीर मंडल के अध्यक्ष कुणाल अजमानी , महामंत्री मुनचुन राय , पुजारी श्याम नंद पाण्डेय, अभिषेक पाठक, समाज सेवी अमृत रमण, अमित कुमार, निशांत यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. इन्होंने सरकार की धार्मिक न्यास समिति के प्रति विरोध जताया.
इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-water-of-getalsud-dam-contaminated-large-number-of-fish-found-dead/">रांचीः

गेतलसूद डैम का पानी हुआ दूषित, बड़ी संख्या में मछलियां मिलीं मृत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही