Search

 
 
 

रांची: संत जेवियर स्कूल की बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत

 
Ranchi: संत जेवियर स्कूल डोरंडा के बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को मारी टक्कर दी. इस हादसे में मां की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू ओवर ब्रिज के ऊपर हुई.. सोमवार को संत जेवियर स्कूल डोरंडा की बस के चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटा घायल हो गए. जिसे आनन-फानन में गुरु नानक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं महिला के बेटे की स्थिति गंभीर है. मृत महिला की पहचान सिंह मोड निवासी आशा पांडे के रूप में हुई है. वही गंभीर रूप से जख्मी महिला का बेटा आशीष राज पांडे है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-nari-shakti-giggles-after-draupadi-murmu-becomes-president/">रांची:

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से नारी शक्ति गदगद

सिंह मोड़ की रहने वाली थी आशा पांडे 

आशा पांडे मूल रूप से जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा रोड विकास नगर रोड नंबर 10 की रहने वाली थी. घटना की सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्कूल बस को जप्त कर लिया. मामले की जानकारी परिजनों को दी गई है. मृतका आशा पांडे की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास थी. वही उनके बेटे राज की उम्र 27 वर्ष है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही