Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः फिरायालाल पब्लिक स्कूल की छात्रा सान्या वर्मा ने नीट क्वालिफाई किया

Ranchi: नीट यूजी 2023 का रिजल्ट गत गुरुवार को जारी हुआ. जिसमें फिरायालाल पब्लिक स्कूल की छात्रा सान्या वर्मा ने 604 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की. अब इनके सपनों को नये पंख मिलने वाली है. बचपन से ही सान्या को डॉक्टर बनने की अभिलाषा थी. बायोलॉजी की शिक्षिका शाइनी ने कहा कि सान्या बहुत मेहनती और अपने लक्ष्य के प्रति पूर्णतया समर्पित स्टूडेंट है. कक्षा शिक्षिका और केमिस्ट्री की शिक्षिका अंकिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब को सान्या से यही उम्मीद थी, और उसने इसे पूरा भी किया. इसे पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-in-view-of-the-scorching-heat-all-schools-in-patna-are-closed-till-june-24/">बिहारः

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में सभी स्कूल 24 जून तक बंद
फिरायालाल पब्लिक स्कूल के तमाम शिक्षक, शिक्षिका और प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने सान्या वर्मा एवं उनके परिजनों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ये हमारे विद्यालय के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है. इस रिजल्ट से न सिर्फ यहां के बच्चे प्रेरित होंगे बल्कि यहां के शिक्षकों में भी एक नया उत्साह आ जाता है. विगत कई वर्षों से इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में यहां के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है, और उसी कड़ी में एक और नई कड़ी इसमें जुड़ गयी है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में हमारे बच्चे और नई उपलब्धियां हासिल करेंगे. इसे भी पढ़ें- युगांडा">https://lagatar.in/uganda-41-killed-including-38-students-in-rebel-attack-on-school-near-congo-border/">युगांडा

: कांगो सीमा के पास स्कूल पर विद्रोहियों के हमले में 38 छात्र समेत 41 की मौत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही