Search

 
 
 

रांचीः सर्वेश्वरी समूह का पौधारोपण कार्यक्रम, ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

 
Ranchi: सर्वेश्वरी समूह ने रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम चलाया. इस दौरान 319 पौधे लगाए गए. पौधारोपण कार्यक्रम गुमला के ग्रामीण इलाकों गंगड़ा, बसिया और बनई में हुआ. इस दौरान अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, जामुन, बेल इत्यादि के 319 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया. कार्यक्रम में समूह सदस्यों द्वारा स्थानीय समलेश्वरी धाम एवं ग्राम देवी मंदिर में विधिवत पूजन कर दीप दान किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-52.jpg"

alt="" width="1600" height="747" />

लघु गोष्ठी का आयोजन

इसके बाद ग्रामीणों के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया. साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच 275 पौधों का वितरण किया गया एवं 44 पौधों का रोपण भी किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/333-2.jpg"

alt="" width="1280" height="574" />

इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को बनाने में गंगड़ा ग्राम से वार्ड सदस्य गोपाल बड़ाईक,  कर्मपाल साहू,  अहम्बा पुजार,  दयाल खड़िया के साथ अन्य ग्रामीण बंधुओं ने सराहनीय सहयोग किया.

इसकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में समूह शाखा की ओर से  विभूति शंकर सहाय,  राधेश्याम सिंह,  अभय सहाय,  आनंद सिंह,  नवीन कुमार,  यशवन्त नाथ शाहदेव,  आश्रम कुमार,  नवल किशोर सिंह,  हेमन्त नाथ शाहदेव,  रंजीत सिंह,  समरेन्द्र सिंह,  उदय नारायण पांडेय,  सुनील साहू, राधामोहन मिश्रा,  गौरीशंकर षाड़ंगी,  अंजनी सिंह,  हर्षवर्धन नाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही