Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित

Ranchi: रांची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘माध्यमिक विज्ञान‘ विषय पर CBSE द्वारा दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन सोनी श्रीवास्तव और इंदु प्रसाद थी. जिनकी मौजूदगी में कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या परमजीत कौर ने किया. झारखंड और बिहार के विभिन्न विद्यालयों के 67 शिक्षक प्रशिक्षुओं ने सत्र में भाग लिया. जिन्हें ब्लूम टैक्सोनॉमी पर जोर देने के साथ विभिन्न नवीन शिक्षण पद्धतियों की जानाकीर दी गई. शिक्षण सीखने की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए उन्हें अनुभवात्मक शिक्षा, एआईएल और अन्य तकनीकों को विकसित करने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-118.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
मौके पर मौजूद विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डाॅ. प्रदीप वर्मा ने प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने में स्कूल के समर्पित प्रयासों की सराहना की. साथ ही शिक्षकों को सीखने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर मौजूद प्राचार्या परमजीत कौर ने शिक्षकों को नए बदलावों के लिए तैयार रहने और शैक्षणिक कौशलों से अवगत रहने के लिए कहा.
इसे भी पढ़ें: पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-tribal-students-protesting-against-the-planning-policy-blocked-the-road/">पाकुड़

:  नियोजन नीति के खिलाफ हड़ताल कर रहे आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया सड़क जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही