Search

 
 
 

रांची : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में मनाई गई सरस्वती पूजा

 
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई गई. इस अवसर पर प्राचार्य ललन कुमार ने पूजन-आरती कर मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया. विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारीगण ने पूरे मनोभाव से मां सरस्वती की आराधना एवं वंदना की. पुष्पांजलि एवं आरती के बाद सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं संध्या काल में पूजन, आरती के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर शिशु विकास मंदिर समिति (झारखंड) धुर्वा के अधिकारी एवं सदस्यों के साथ पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस दौरान समिति के अध्यक्ष शक्तिनाथ लाल दास, उपाध्यक्ष बीके जायसवाल, अखिलेश्वर नाथ मिश्र, सहमंत्री डॉ. धनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष एस वेंकट रमण, अमरकांत झा, लाल अशोक नाथ शाहदेव, नर्मदेश्वर मिश्र, विनोद कुमार उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि 51 वर्ष पूर्व सन् 1973 में बसंत पंचमी के दिन ही विद्यालय की स्थापना हुई थी. तब से लेकर आज तक विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन होता आ रहा है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-cyber-criminals-arrested-6-sim-cards-and-mobile-recovered/">गोड्डा

: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 6 सिम कार्ड व मोबाइल बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही