Search

 
 
 

रांची : विवेकानन्द विद्या मंदिर में सरस्वती पूजा का आयोजन

 
Ranchi : धुर्वा सेक्टर-2 स्थित विवेकानन्द विद्या मंदिर स्कूल में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. पूजा समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश एनएन तिवारी शामिल हुए. इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने मां सरस्वती की आराधना कर पुष्पांजलि दी. इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया. कार्यक्रम में सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शाम में संध्या आरती की गई. वहीं कार्यक्रम का विद्यालय के युट्यूब एवं फेसबुक एकाउंट पर सीधा प्रसारण किया गया. कार्यक्रम में काशी नाथ मुखर्जी (अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति), आदित्य बनर्जी (उपाध्यक्ष), अभय कुमार मिश्रा (सचिव), मलय कुमार नंदी (कोषाध्यक्ष), सपना मुखर्जी, डॉ. किरण द्विवेदी (ऑब्जर्वर), एसपी. सिंह (प्रभारी प्राचार्य), अमिताभ लाहा (प्रभारी प्राचार्य), एकता मिश्रा (हेड मिस्ट्रेस), शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-cyber-criminals-arrested-6-sim-cards-and-mobile-recovered/">गोड्डा

: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 6 सिम कार्ड व मोबाइल बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही