Search

 
 
 

रांचीः नव वर्ष पर सरना प्रार्थना सभा, लोक कल्याण की कामना

 
Ranchi: नव वर्ष पर सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पुरानी रांची सह हिन्दपीढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी रांची स्थित सरना स्थल पर हुआ. इस अवसर पर सैकड़ों सरना धर्मावलम्बियों ने सरना स्थल पर जलार्पण कर साल के प्रथम दिन की शुरुआत के लिए चाला मा धर्मेश बाबा से प्रार्थना की. इसमें पूरे देश और समाज की उन्नति की कामना की गई. [caption id="attachment_514906" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/2.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> प्रार्थना सभा में शामिल लोग[/caption] इस मौके पर वक्ता रवि खलखो ने कहा कि नया साल खुशियां लेकर आता है, लेकिन 1 जनवरी को हुए खरसावां गोलीकांड को भुलाया नहीं जा सकता है. आज भी हमारा समाज संकट के दौर से गुजर रहा है. हमें समाज की सुरक्षा संरक्षण और उन्नति के लिए आगे आना चाहिए. ग्राम सभा अध्यक्ष अतुल केरकेट्टा ने कहा की इसी प्रकार हमें हमेशा एकजुट रहना है. इसे पढ़ें- धोनी">https://lagatar.in/dhoni-celebrated-new-year-with-wife-sakshi-and-jeeva-virat-anushka-spent-moments-together/">धोनी

ने पत्नी साक्षी और जीवा के साथ मनाया नया साल, विराट-अनुष्का ने साथ बिताये पल
समाज में अच्छे काम के लिए अतुल केरकेठ्टा,  स्वराज उरांव, जीतू उरांव, आर्यन कच्छप, अमन तिग्गा , आदित्य टोप्पो को सम्मानित किया गया. इस मौके पर विशेष रूप से रवि खलखो, विजय लकड़ा, करमा तिग्गा, महेश मुंडा, प्रदीप कच्छप, करमचंद तिग्गा, सुरेश गाड़ी, छोटू गाड़ी, रित्विक खलखो, समृद्धि खलखो सावित्री तिग्गा, आशीष तिर्की अनिमेष केरकेट्टा, सिकंदर खलखो, श्वेता गाड़ी, राजकुमार कच्छप, राजू लकड़ा भोला कच्छप, पूनम तिग्गा, सुमन तिग्गा, किरण तिग्गा, नमन गाड़ी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- नासिक">https://lagatar.in/nashik-a-huge-fire-broke-out-in-jindal-factory-with-a-loud-explosion-many-workers-were-badly-burnt/">नासिक

: जिंदल फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ भीषण आग लगी, कई वर्कर्स बुरी तरह झुलसे, दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही