Search

 
 
 

रांचीः सरयू राय ने स्पीकर के पास दायर किया विशेषाधिकार हनन का मामला

 

पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण पर्षद पर अवमानना की कार्रवाई चलाने की अपील

Ranchi: विधायक सरयू राय ने विधानसभा अध्यक्ष के पास वन एवं पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दायर किया है. उन्होंने विभाग, पर्षद के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारियों पर विधानसभा की अवमानना करने का आरोप लगाया है. कहा है कि विधानसभा में विभाग और पर्षद ने उनके सवाल का गलत और भ्रामक जवाब देकर सदन को गुमराह किया है. इसलिए अवमानना का मामला चलाया जाए. सरयू राय ने कहा कि विधानसभा के मॉनसून सत्र में उन्होंने भुरकुंडा रेलवे साइडिंग को लेकर एक अल्पसूचित प्रश्न पूछा था. उसपर प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने जो जवाब दिया है वह पर्षद के 2011 और 2013 में जारी निर्देशों के विपरीत है. राय ने कहा कि उनके सवाल में वन एवं पर्यावरण विभाग ने भी सदन को गुमराह किया है और कहा है कि कोयला का भंडारण पर्षद से सीटीओ प्राप्त क्षेत्र पर ही किया जाता है. उन्होंने इस संबंध में रामगढ़ और सरायकेला-खरसांवा जिला के उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी से भी एक स्पष्ट वक्तव्य की मांग की मांग की है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-17-aug-2023-jharkhand-ndws-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।17 AUG।।‘साहब’ की निगरानी में बिकेगी शराब।।बीजेपी नेत्री मिस्फिका की बढ़ेंगी मुश्किलें।।‘प्रिंसिपल करते हैं गंदी बात’।।बिहारःअब एमडीएम का खाली बोरा बेचेंगे शिक्षक।।नौसेना की बढ़ी ताकत।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही