Ranchi : पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने हेमंत सोरेन सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां योजना की तारिफ की. उन्होंने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि जैसे बहनों-बेटियों के लिए सरकार मंईयां योजना लायी है, वैसे ही राज्य के बेरोजगारों के लिए उन्हें भईया योजना भी लाना चाहिए. हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि वह बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे. अपने वादे को पूरा करते हुए उन्हें अब भईया योजना शुरू करनी चाहिए. सरयू ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से 20000 फॉर्म छपवाए थे, उनमें से 7000 स्वीकृत हो गये हैं. वह चाहेंगे कि इस योजना का लाभ अधिकाधिक बहनों-बेटियों को मिले. जो योजना अच्छी है, उसकी तारीफ करनी ही चाहिए. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-attack-on-modi-government-no-control-on-black-money-fake-notes-what-was-achieved-by-demonetization/">कांग्रेस
का मोदी सरकार पर हमला, कालेधन, नकली नोट पर अंकुश नहीं, नोटबंदी से क्या हासिल हुआ
नोट डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
का मोदी सरकार पर हमला, कालेधन, नकली नोट पर अंकुश नहीं, नोटबंदी से क्या हासिल हुआ
स्पेशल जेएनएससी फंड खर्च पर उठाए सवाल
सरयू राय ने स्पेशल जेएनएसी फंड के खर्च पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने प्रयास से 162 करोड़ रुपये का स्पेशल फंड जेएनएसी को दिलवाया. लेकिन काम मात्र 62 करोड़ का ही हुआ. जो फंड बचा है, उससे कई और काम होंगे. भुईंयाडीह के लिट्टी चौक से एनएच 33 तक पुल बनने का कार्य शुरू होने वाला है. राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, राज्य सरकार को केंद्र सरकार खनिज रॉयल्टी के रुप में 1.60 लाख करोड़ रुपये देने जा रही है. इतना सारा पैसा सरकार कैसे खर्च करेगी, कहां करेगी इसको लेकर सत्ता और विपक्ष को मिलकर नीति बनानी चाहिए. इसे भी पढ़ें -रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-gang-that-cheated-on-the-pretext-of-doubling-notes-busted-5-accused-arrested/">रामगढ़:नोट डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment