Search

 
 
 

हैदरनगर स्टेशन पर रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुरू हुआ ठहराव, पलामू सांसद ने दिखायी हरी झंडी

 
Hussainabad/Palamu : पलामूवासियों को रेलवे ने सौगात दी है. आज शुक्रवार से हैदरनगर स्टेशन पर रांची-सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का दो मिनट का ठहराव होगा. पलामू सांसद ने बी डी राम ने सुबह 4 बजकर 48 मिनट में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बी डी राम ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को हैदरनगर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के लिए धन्यवाद दिया. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेल का विकास कार्य हो रहा है. इसके लिए मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं. हैदरनगर स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी. (पढ़ें, गौतम">https://lagatar.in/adani-total-gas-and-adani-transmission-to-be-out-of-msci-india-index-from-may-31/">गौतम

अडानी को झटका, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन 31 मई से MSCI इंडिया सूचकांक से होंगी बाहर)

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/c0c5523e-0d15-4119-b58d-94c19258df0f.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, अशोक चौहान, प्रफुल्ल कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, रामेश्वर राम, संतोष कुमार सिंह, सोमेश सिंह, मंडलों के अध्यक्ष, सांसदों के प्रतिनिधि, दीनदयाल उपाध्याय मंडल के रेलवे पदाधिकारी, सात पंचायतों के मुखिया सहित बीजेपी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : एलन">https://lagatar.in/elon-musk-announced-will-soon-resign-as-ceo-of-twitter-will-hand-over-command-to-woman/">एलन

मस्क ने की घोषणा, जल्द देंगे ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा, महिला को सौपेंगे कमान

हैदरनगर स्टेशन पर इस तरह होंगे ट्रेनों के स्टापेज

18636 सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 4 बजकर 46 मिनट में हैदरनगर स्टेशन पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 4 बजकर 48 मिनट पर आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार 18635 रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 10 बजकर 35 मिनट पर हैदरनगर स्टेशन पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 10 बजकर 37 मिनट में आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसे भी पढ़ें : Cyclone">https://lagatar.in/cyclone-mocha-heavy-rain-alert-in-andaman-and-nicobar-islands-nagaland-manipur-tripura-mizoram/">Cyclone

Mocha : अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम में भारी बारिश का अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही