Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सतेंद्र चटर्जी एनसीपी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Ranchi : सतेंद्र चटर्जी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और श्याम सिंह झारखंड के सह प्रभारी नियुक्त किये गये हैं. झारखंड विधानसभा सभागार में बुधवार को राष्ट्रवादी एनसीपी युवा मोर्चा की प्रेस वार्ता में यह घोषणा की गयी. मौके पर एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह उत्तर भारत के प्रभारी मुरली मनोहर पांडेय, बिहार के प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव डॉ पवन पांडेय और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद मौजूद थे. इस अवसर पर झारखंड आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले जामताड़ा के नारायण मंडल एनसीपी पार्टी में शामिल हुए. उन्हें 6 महीने के भीतर झारखंड में एनसीपी युवा मोर्चा के संगठन को वार्ड स्तर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/22.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" />

झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी 

प्रभारी मुरली मनोहर पांडे ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को और महिलाओं को मौका देंगे. बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के निर्देश पर आगामी चुनावों में 50% युवाओं को उम्मीदवार बनाया जायेगा. इसके लिए युवा मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी कर रहा है. झारखंड में भी संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें परिवारवादी">https://lagatar.in/crown-prince-family-oriented-parties-is-crying-out-for-democracy-babulal/">परिवारवादी

पार्टियों के युवराज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही