Search

 
 
 

रांची : महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का बापू वाटिका के समक्ष सत्याग्रह कल

 
Ranchi : महागठबंधन दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं का 2 फरवरी को मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका के समक्ष एकदिवसीय मौन व्रत सह सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में महागठबंधन के निर्वाचित नेता चंपई सोरेन, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजद विधायक दल के नेता सत्यानंद भोक्ता, विधायक प्रदीप यादव, माले विधायक विनोद सिंह सहित संबंधित दल के नेता और कार्यकर्ता इसमें हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम के माध्यम से राजभवन और राज्यपाल के द्वारा बहुमत वाले महागठबंधन को सरकार बनाने का दावा पेश करने के बावजूद शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण नहीं करने को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा. यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद कुमार पांडे ने दी. उन्होंने बताया कि सुबह 11:00 बजे से गठबंधन दल के सभी नेता और कार्यकर्ता बापू वाटिका के समक्ष जुटेंगे और मौन व्रत रखकर राजभवन से मांग करेंगे कि जल्द से जल्द सरकार का गठन का मार्ग प्रशस्त्र किया जाए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-charter-plane-filled-with-mlas-did-not-take-off-mlas-are-coming-out/">रांची

: विधायकों से भरी चार्टर प्लेन ने नहीं भरी उड़ान, बाहर निकल रहे विधायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही