Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : SC की जज बीवी नागरत्ना ने कहा, ‘महिलाओं को संपत्ति में कम अधिकार, सिर्फ 2 फीसदी है संपत्ति’

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा है कि महिलाओं के लिए संविधान में कई अधिकार दिए गए हैं. सरकार की कई स्कीम भी उनके लिए चलती है. लेकिन महिलाओं को आज भी पूरा अधिकार नहीं मिलता है. महिलाओं को संपत्ति में हिस्सेदारी काफी कम मिलती है. उन्हें कानून और अधिकारों की जानकारी देनी होगी. बीवी नागरत्ना शनिवार को रांची के धुर्वा स्थित न्यायिक अकादमी में सेमिनार को संबोधित करती हुईं ये बातें कही. उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं मिलेगा वह आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होंगी. इसे भी पढ़ें –JBVNL">https://lagatar.in/regulatory-commission-seeks-clarification-on-jbvnls-tariff-proposal/">JBVNL

के टैरिफ प्रस्ताव पर नियामक आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण

महिला सशक्तिकरण के लिए कई कार्यक्रम

कार्यक्रम में मौजूद झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अपरेश सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में महिलाओं को कई अधिकार दिए गए हैं. झालसा महिला सशक्तिकरण के लिए कई कार्यक्रम भी चला रहा है. आत्मनिर्भर स्कीम के तहत महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है और जरूरतमंद महिलाओं का पुनर्वास किया जा रहा है. प्रोजेक्ट शिशु में 1600 बच्चों का पुनर्वास किया गया. महिलाओं को संविधान में संपत्ति में बराबरी का अधिकार देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कई आदेश भी जारी किए हैं. जररूत है योजनाओं को सही तरकी से लागू करने की. इसे भी पढ़ें –चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-procession-of-eid-milad-un-navi-will-take-out-on-9th/">चाकुलिया

: नौ को निकलेगा ईद मिलाद उन नवी का जुलूस

ये रहे मौजूद

महिलाओं की सम्पति का अधिकार विषय पर आयोजित सेमिनार में झारखंड हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, पुलिस अधिकारी, न्यायिक अधिकारी, वकील, महाधिवक्ता और कई गणमान्य लोग शामिल हुए. स्वागत भाषण जस्टिस एस चंद्रशेखर ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जस्टिस केपी देव ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही