Search

 
 
 

रांचीः स्कूल वैन चालक ने किया 10वीं की छात्रा को अगवा, कोलकाता से बरामद, दो गिरफ्तार

 
Ranchi: बरियातू थाना क्षेत्र के इदगाह मैदान के पास से 30 दिसंबर 2023 को छात्रा का अपहरण कर लिया गया था. अपहृत छात्रा को पुलिस ने कोलकाता से बरामद कर लिया है. छात्रा के स्कूल वैन का ड्राइवर ही अपहरणकर्ता निकला. जिसे पुलिस ने 10 दिनों के बाद डोरंडा से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में ड्राइवर माजिद रजा और उसका सहयोगी अरबाज अंसारी शामिल है. उसके पास से पुलिस ने एक ऑटो और दो मोबाइल फोन बरामद किया है. इसे पढ़ें- पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-seeks-investigation-report-into-ration-scam-from-senior-officials/">पश्चिम

बंगाल  : राज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों से राशन घोटाला की जांच रिपोर्ट मांगी

टैंपो से छात्रा का अपहरण कर बुंडू ले गया था

आरोपी माजिद बहुत ही शातिर अंदाज में टेंपो से छात्रा का अपहरण कर बुंडू ले गया था. जहां उसे अपने परिचित के हवाले कर दिया था. ड्राइवर के परिचित ही अपहृत छात्रा को लेकर कोलकाता पहुंचे थे. जहां उसे अपने पास कब्जे में रखे हुए था. पुलिस इस कांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें- निवेश">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-plfi-supremo-dinesh-gops-associate-nivesh-kumar/">निवेश

से PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की संपत्ति का राज उगलवायेगी ईडी, कोर्ट से रिमांड की अनुमति मांगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही