Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के द्वारा सभी स्कूलों में सत्र 2022-23 के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए छात्रों को 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. प्रदर्शनी का आयोजन पहले क्षेत्रीय स्तर पर होगा और फिर राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा. इस बार विज्ञान प्रदर्शनी की थीम प्रौद्योगिकी और खिलौने पर होगा. वहीं संचार प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, परिवहन और गणित जैसे विषयों पर चर्चा होगी. सीबीएसई ने प्रदर्शनी के लिए जूनियर और सीनियर वर्ग को भी शामिल किया है. जूनियर वर्ग में छठी से आठवीं कक्षा के छात्र शामिल होंगे, जबकि सीनियर वर्ग में नौवीं से ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया जाएगा. एक बार प्रदर्शनी में चुनी गई थीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें–सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-presidents-rule-imposed-in-jharkhand-without-delay/">सिमडेगा
: झारखंड में अविलंब लगे राष्ट्रपति शासन- सावित्री देवी [wpse_comments_template]
: झारखंड में अविलंब लगे राष्ट्रपति शासन- सावित्री देवी [wpse_comments_template]
Leave a Comment