Search

 
 
 

रांची : एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने राजभवन के पास से हटवाया धरना

 
Ranchi : सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधी-व्यवस्था) रांची राजेश्वर नाथ आलोक बुधवार को राजभवन के पास पहुंचे. वहां धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटवाया. झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ एवं राष्ट्रीय युवा शक्ति को लोकसभा चुनाव-2024 के आचार संहिता के तहत तत्काल धरना प्रदर्शन हटाने को कहा. जिसपर उन्होंने तत्काल धरना हटा लिया. इस दौरान कोतवाली इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -CA">https://lagatar.in/change-in-dates-of-ca-final-and-inter-exam-icai-released-new-schedule/">CA

फाइनल और इंटर परीक्षा की तारीखों में बदलाव, ICAI ने जारी किया नया शिड्यूल

आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई

एसडीओ ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को आचार संहिता के बारे में जानकारी दी. उन्हें बताया कि आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति पर नारा लिखना, पोस्टर व पंपलेट्स चिपकाना, पार्टी विशेष का झंडा लगाना, सड़कों पर बैनर, होर्डिंग और तोरण द्वार लगाना प्रतिबंधित है. जिसपर वहां मौजूद लोगों ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने समाप्त कर दिया. यहां बता दें कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने या 60 दिनों तक (जो भी पहले हो) धारा 144 लागू रहेगी. शादी, बारात पार्टी, शवयात्रा, हाट बाजार, मरीजों को लेकर अस्पताल जा रहे लोगों, विद्यालय या महाविद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारी व पुलिस बल पर यह लागू नहीं होगी. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-stays-non-bailable-warrant-issued-against-rahul-gandhi/">झारखंड

HC ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर लगायी रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही