Search

 
 
 

रांचीः झामुमो कार्यकर्ताओं के उपवास का दूसरा दिन, कहा- हेमंत को साजिश कर भेजा गया जेल

 
Ranchi: रांची के मोरहाबादी स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष दूसरे दिन भी झामुमो रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू के नेतृत्व में उपवास कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम मे रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे रांची जिला समिति भी शामिल हुई.

साजिश के तहत हेमंत को भेजा गया जेल

इस अवसर पर रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जनता ने 5 साल के लिए बहुमत दिया था, और वह साढ़े 3 करोड़ जनता के घर-घर तक योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे थे. इसी को देखते हुए भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा साजिश के तहत उनको जेल भेजा गया है. इसे पढ़ें- चिदंबरम">https://lagatar.in/chidambarams-worry-if-modi-comes-to-power-again-the-existence-of-regional-parties-will-be-in-danger/">चिदंबरम

की चिंता, मोदी फिर सत्ता में आये, तो क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा

2024 के चुनाव में भाजपा का खाता भी नहीं खुलने देंगे

मौके पर रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा जिस प्रकार भाजपा और केंद्र ने साजिश करके हमारे युवा मुख्यमंत्री को जेल भेजने का काम किया है..इससे हमारी पार्टी के साथ-साथ झारखंड की जनता भी दुखी है और उनमें आक्रोश है. हम इसी के तहत संयमित माध्यम से इस उपवास कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं. आने वाले 2024 के चुनाव में मैं आपको बता दूं कि झारखंड से भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, भुन्नू महतो, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, रामगढ़ जिला सचिव विनोद कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, रांची जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, रामानंद बेदिया, बीरू साहू, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष मो आजाद अंसारी, महेश ठाकुर, महेंद्र मुंडा, रामशरण तिर्की, अंतू तिर्की, तालकेश्वर महतो, बीरू साहू, अरुण वर्मा, लालजी रमण, आफताब आलम, महावीर विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयन तारा उरांव, कोषाध्यक्ष उषा उरांव, महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया, जिला संगठन सचिव सुजित उपाध्याय, महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष लीना वर्मा, संजय राय, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज़ आलम, सचिव सुजित कुजुर, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, अनमोल रतन सांचा, एजाज़ शाह, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, राजेश सिंह, परविंदर नामधारी, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, सचिव नवीन तिर्की, खेलारी प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर राम महली, सचिव प्रदीप उरांव, युवा मोर्चा जिला सचिव सोनू मुंडा, संगठन सचिव विश्वजीत गोप, गोपाल पांडे, मंटू पांडे, अख़्तर मंसूरी, अरविंद ठाकुर, साहिल यादव, लक्ष्मण राम, इबादत अंसारी, अरुण तिर्की, कृष्णा तिर्की, राकेश वर्मा, अमन खान, गोलू गोल्डी, गौरव, ओम शर्मा, मुस्लिम अंसारी, मो गुड्डू, राजेश प्रसाद, हरीश महतो, बबलू, भोलू मलिक, बंशीधर ठाकुर, आलम अंसारी, अनिल कुमार राम, ईश्वर महतो, सुभाष प्रजापति, दीपक इंदवार, चितरंजन सिंह एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्तागण शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-liquor-was-being-smuggled-by-filling-it-in-gas-tanker-this-is-how-it-was-revealed/">बिहारः

गैस टैंकर में भरकर हो रही थी शराब की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही