Ranchi: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना पंडरा में जारी है. कांके, नगड़ी,ईटकी,बेड़ो और लापुंग के 82 पंचायतों के 1438 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा. बता दें कि रांची जिले के पांच प्रखंडों में दूसरे चरण का चुनाव 19 मई को हुआ था. जिसमें मुखिया के 82 पदों के लिए 411 उम्मीदवार, वार्ड सदस्य के 311 पद के लिए 705 उम्मीदवार, पंचायत समिति सदस्य के 78 पदों के लिए 263 और जिला परिषद की 9 पद के लिए 59 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. अब तक कुल दो राउंड की मतगणना सम्पन्न हो चुकी है. इसे भी पढ़ें -अरुणाचल">https://lagatar.in/shah-said-in-arunachal-pradesh-rahul-baba-open-your-eyes-remove-the-italian-glasses-then-you-will-see-what-pm-modi-has-done-in-8-years/">अरुणाचल
प्रदेश में बोले शाह, राहुल बाबा आंखें खोलो, इटालियन चश्मा निकाल दो, तो दिखेगा पीएम मोदी ने 8 साल में क्या किया है
: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे पर झूल गया युवक [wpse_comments_template]
प्रदेश में बोले शाह, राहुल बाबा आंखें खोलो, इटालियन चश्मा निकाल दो, तो दिखेगा पीएम मोदी ने 8 साल में क्या किया है
649 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की
5 प्रखंडों के दूसरे चरण के चुनाव में कुल 649 उम्मीदवार निर्विरोध जीत दर्ज की थी. इसमें से 25 पंचायत समिति सदस्य और 624 वार्ड सदस्य शामिल हैं. मतगणना के लिए कुल 168 टेबल बनाया गया है. मतगणना कार्य लिए 600 मतगणना कर्मियों की नियुक्ति की गई है.उप विकास आयुक्त ने ली जानकारी
उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने मतगणना कार्य का निरीक्षण किया. डीडीसी ने लापुंग, बेड़ो, नगड़ी, कांके और इटकी के मतगणना हॉल में मतगणना कार्य के बारे में सभी निर्वाची पदाधिकारी से जानकारी ली. मतगणना कर्मियों से भी मतगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की. इसे भी पढ़ें –धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-young-man-hanged-himself-on-the-noose-by-making-a-video-call-to-his-girlfriend/">धनबाद: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे पर झूल गया युवक [wpse_comments_template]
Leave a Comment