Search

 
 
 

रांची: 102 केंद्रों पर माध्यमिक और 57 पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा

 
Ranchi: माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के लिए परीक्षा केंद्र के चयन को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को समिति की बैठक की. अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी रांची तृप्ति कुमारी, अध्यक्ष जिला मदरसा संघ, अध्यक्ष रांची जिला इंटरमीडिएट शिक्षक संघ, अध्यक्ष रांची जिला संस्कृत शिक्षक संघ एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

आर्ट्स के छात्रों की संख्या - 27146

कॉमर्स के छात्रों की संख्या - 5836

विज्ञान के छात्रों की संख्या - 9139

डीसी ने माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के लिए निर्धारित केंद्रों की प्रखंडवार एवं अनुमंडलवार समीक्षा की. माध्यमिक परीक्षा-2025 के लिए 102 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं, जबकि 314 स्कूलों के 3813 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के लिए प्रखंडवार एवं अनुमंडलवार 57 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं. सभी परीक्षा केंद्र रांची, बुंडू, खलारी व सिल्ली अनुमंडल में बनाए गए हैं. 115 स्कूलों के 42121 छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही