Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मोरहाबादी में धारा 144 लागू, नहीं लगेगा ठेला खोमचा, 1000 दुकानों पर दिखेगा असर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : हाई सिक्यूरिटी जोन मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को हुई फायरिंग के बाद प्रशासन सख्त हो गयी है. प्रशासन ने कई ठोस कदम उठाये हैं. मोरहाबादी में सब्जी बाजार और ठेला-खोमचा लगाने पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही पूरे मोरहाबादी में धारा 144 लागू कर दी गई है. धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, आमसभा और अनशन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह आदेश रांची के अपर जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने जारी किया हैं. इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-29-january-police-dealt-with-criminals-hemant-cm-gambhir-regarding-home-guard-matter/">सुबह

की न्यूज डायरी।।29 जनवरी।।अपराधियों से निपटे पुलिस: हेमंत।।होमगार्ड बहाली मामले पर सीएम गंभीर।।16 परहिया आदिम जनजातियों को वन पट्टा।।अनंत होंगे मुख्य आर्थिक सलाहकार।।समेत कई खबरें और वीडियो.

दुकानों की वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने की बात नहीं कही है

बताया जा रहा है कि इस फैसले के बाद मोरहाबादी लगभग 1000 दुकानों पर असर पड़ेगा. मोरहाबादी क्षेत्र में राजकीय अतिथिशाला से लेकर टीआरआइ और सब्जी बाजार में करीब एक हजार दुकानें सड़क के किनारे लगायी जाती हैं. प्रशासन ने फिलहाल दुकानों की वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने की बात नहीं कही है. इसे भी पढ़ें -मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-youth-commits-suicide/">मेदिनीनगर

: युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

मोरहाबादी मैदान में अस्त्र-शस्त्र लेकर निकलने पर रोक रहेगी 

अपर जिला दंडाधिकारी के आदेश के मुताबिक मोरहाबादी क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक जगह जमा होने या चलने पर रोक रहेगी. सरकारी कर्मियों, मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर व गुरुद्वारा जानेवालों व अंतिम संस्कार में शामिल होने पर आदेश प्रभावी नहीं होगा. मोरहाबादी मैदान में अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलने या चलने पर रोक रहेगी, लेकिन सरकारी अधिकारियों और कर्मियों को इससे छूट होगी. इसे भी पढ़ें -आतंकी">https://lagatar.in/10-pakistani-soldiers-killed-in-terrorist-attack-balochistan-liberation-front-took-responsibility/">आतंकी

हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने ली जिम्मेदारी

पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है

बता दें कि गुरुवार को मोरहाबारी में ताबडतोड़ फायरिंग हुई थी, जिसमें एक अपराधी मामला गया था. जहां स्कूटी पर सवार होकर आए अपराधियों ने कार सवार पर गोलीबारी की थी, इस गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की गोली लगी थी. जिसमें एक की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी है. जिसके बाद से ही पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने शुक्रवार को रांची और जहानाबाद में छापेमारी की. रांची पुलिस ने फिलहाल विपिन सहित दस और संदिग्धों को विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिया है.घटना के बाद जिन पांच लोगों की तस्वीर सामने आयी थी, पुलिस उनकी भी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-ex-mps-grandsons-body-found-under-bridge-police-engaged-in-investigation/">हजारीबाग:

पूर्व सांसद के नाती का शव पुल के नीचे मिला, पुलिस जांच में जुटी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही