Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा शिविर लगाया गया

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम पूरे शहर में चलाया जा रहा है. यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा. इसके तहत सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा शिविर लगाया जाएगा. इसी कड़ी में सोमवार को चौड़ी बस्ती कांके रोड, बड़गाईं, जलान रोड, निगम धर्मशाला तथा भुसुर धुर्वा सेक्टर-2 में शिविर लगाया गया. सफाई मित्रों के स्वास्थ्य जांच हेतु 18 अटल क्लीनिक में भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जा रही है. प्रथम चरण में 18 सितंबर से 21 सितंबर तक शिविर लगेगा.   22 से 25 सितंबर तक वार्ड संख्या 34, गाड़ीगांव पाहन टोली वार्ड 07, कृष्णापुरी चुटिया वार्ड संख्या 46 तथा वार्ड संख्या 38 हाईकोर्ट के नजदीक कैंप लगाया जायेगा. शिविरों में सफाई मित्रों के लिए 11 प्रकार की सेवाएं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना,  पेंशन, बैंक खाता खोलना, वाटर यूजर चार्ज, जन्म-मृत्यु निबंधन, होल्डिंग, राशन कार्य तथा वेस्ट यूजर चार्ज दी जायेंगी.

200 सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई

बताया गया कि रांची नगर निगम क्षेत्र के आम नागरिक भी इस कैंप में आकर जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. सोमवार को आयोजित शिविर में लगभग 200 सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई. अन्य प्रकार की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई. स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आनंद शेखरर झा की देख-रेख में की जा रही है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-huge-crowd-gathered-in-jairam-mahatos-meeting-fiercely-targeted-the-government/">रांचीः

जयराम महतो की सभा में उमड़ी भारी भीड़, सरकार पर जमकर साधा निशाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही