Search

 
 
 

रांची :  बकरीद को लेकर हिंदपीढ़ी समेत कई इलाकों में सुरक्षा सख्त, मस्जिदों-ईदगाहों पर जवान तैनात

 
Ranchi :  झारखंड समेत देशभर में आज (सोमवार) बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है. ऐसे में रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर हिंदपीढ़ी समेत कई इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. हिंदपीढ़ी इलाके में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए कैंप कर रहे हैं. साथ ही मस्जिदों और ईदगाहों पर सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है. रांची पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है. रांची के सभी संवेदनशील जगहों पर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गयी है. इसके अलावा झारखंड पुलिस के रैप, जैप, आईआरबी के जवानों को भी राजधानी में तैनात किया गया है. क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है. अगर कहीं से भी आपातकालीन व्यवस्था करनी होगी तो वहां दस्ता तुरंत मूव करेगा.

कंट्रोल रूम से रखी जा रही निगरानी

राजधानी पर नजर रखने के लिए 70 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इनकी निगरानी के लिए 50 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. रांची एसएसपी की ओर से आदेश जारी किया गया है कि अगर कोई शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में भ्रमणशील रहने का आदेश दिया गया है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही