Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः होमियोपैथी चिकित्सा विज्ञान पर सेमिनार, जुटे देश-विदेश के चिकित्सक

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड के होमियोपैथी चिकित्सकों की टीम द्वारा अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए रांची के आईएमए भवन में निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया. मुंबई के प्रसिद्ध चिकित्सक और होमियोपैथी चिकित्सा विज्ञान के वक्ता थ्री नाइस मैन के द्वारा वक्तव्य दिया गया. इनके द्वारा उपस्थित चिकित्सकों को बताया गया की कैसे मस्तिष्क के व्यवहार से बीमारी को पकड़ते हैं. थ्री नाइस मैन के नाम से प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. योगेश राजुरकर, डॉ. श्रीकृष्णा दाफले, डॉ. आलोक कुमार की टीम ने होमियोपैथी चिकित्सकों को बताया कि बीमारी को कैसे पकड़ना है. कौन सी बीमारी कब हुई है, क्या जिस समय बीमारी हुई है उस समय मरीज के साथ कोई घटना घटी है या मरीज को किसी कारणवश से कार्य करने में कोई दिक्कत हो रही है. बीमारी होने से मरीज के मस्तिष्क पर मानसिक रूप से क्या कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ा है.सेमिनार में रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, झारखंड के युवा नेतृत्वकर्ता संजय मेहता एवं डोरंडा महाविद्यालय के वक्ता वीपी वर्मा अतिथि के रूप में शामिल थे. इस सेमिनार में बंगाल, तेलंगाना, बिहार, उड़ीसा के साथ- साथ नेपाल के चिकित्सकों ने भी भाग लिया. इसे पढ़ें- सावन">https://lagatar.in/in-sawan-mahotsav-the-women-danced-wildly-mrinalini-kesari-became-the-sawan-beauty-queen/">सावन

महोत्सव में जमकर झूमी महिलाएं, मृणालिनी केसरी बनी सावन ब्यूटी क्वीन

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची के वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. अरविंद तिवारी, हजारीबाग के डॉ. महादेव मेहता, धनबाद के डॉ. लक्ष्मण मोदी, कोडरमा के डॉ. एस.मैथी, जमशेदपुर के डॉ. एनडी गुप्ता, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भावेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार मेहता, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशांत कुमार मोदी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कविता गंगानी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विक्रम सम्राट, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंपा चांद, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. गौरव कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविकांत पांडेय, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार एकलव्य, डॉ. कल्याण कुमार, आईटी विशेषज्ञ राहुल कुमार, डॉ. कहकशा नाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसे भी पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/latehar-youth-congress-launches-shakti-super-c-program-emphasis-on-womens-strength/">लातेहार

: युवा कांग्रेस ने की शक्ति सुपर सी कार्यक्रम की शुरूआत, महिलाओं की मजबूती पर जोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही