Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः हार्ट केयर क्लीनिक में हृदयाघात से संबंधित भ्रातियों पर सेमिनार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: हार्ट केयर क्लीनिक, रांची एवं एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (API) के साझा सहयोग से IMA MALL रांची में मेडिकल सेमिनार का आयोजन शनिवार शाम को किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय API के प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योर्तिमय पॉल ने भी शिरकत की, और उन्होंने ने इस अवसर पर मिर्गी के लक्षणों एवं उसके उपचार के बारे में विशेष जानकारी दी. वहीं सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वरूण कुमार ने हार्ट अटैक से संबंधित भ्रातियों एवं उसके सही उपचार के बारे में जानकारी दी. जबकी रिम्स के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रकाश कुमार ने कार्डियक अरेस्ट से बचने के उपायों पर विस्तार से बताया. इस कार्यशाला में रांची के करीब 100 ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों ने भाग लिया और डॉक्टरों के इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रमों को और बढ़ावा देने की जरूरत पर सभी ने जोर दिया.
इसे भी पढ़ें- आजसू">https://lagatar.in/central-convention-of-ajsu-in-morhabadi-from-29th-september-to-1st-october-devsharan-bhagat/">आजसू

का केंद्रीय अधिवेशन मोरहाबादी में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक : देवशरण भगत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही