Search

 
 
 

रांचीः श्री श्याम मंदिर में सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा 7 अगस्त से

 
Ranchi: श्री श्याम मंडल के तत्वावधान में अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में एक से सात अगस्त तक सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा. व्यासपीठ पर विराजमान होकर स्वामी पूरिपूर्णानन्द जी कथा का वाचन करेंगे. इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से साज-सज्जा का कार्य पिछले 15 दिनों से जारी है. इस अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री श्याम प्रभु एवं बजरंगबली का रोजाना नवीन श्रृंगार किया जाएगा. इसमें शिव परिवार का रजत श्रृंगार अनिवार्य रुप से होगा. प्रथम दिवस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से पूजन कर शिवमहापुराण ग्रंथ को ससम्मान श्री श्याम मन्दिर में लाकर विराजमान किया जाएगा. इस अवसर पर 51 महिलाएं कलश मस्तक पर लेकर कलश यात्रा साथ चलेंगी. यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. प्रतिदिन सांय 7:30 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका , पूजा जागरण मंत्री विवेक ढांढनीयां, विकाश पाड़िया ने दी. इसे भी पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-ddc-reviewed-pmegp-and-pmfme-scheme-including-3-important-news/">कोडरमा

: डीडीसी ने PMEGP और PMFME योजना की समीक्षा की समेत 3 अहम खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही