Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम 15 जून से राज्य योग केंद्र रांची में शुरू होगा, जो 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन समाप्त होगा. आयुष विभाग के निदेशक डॉक्टर फजलुर शमी ने रविवार को राज्य योग केंद्र मे योगाभ्यास के विशेष सत्र के दौरान इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य के सभी वेलनेस सेंटर में एनजीओ के माध्यम से योग प्रशिक्षक की सेवा दी जा रही है. हर गांव-आंगन तक योग को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. इस अवसर पर रांची जिला आयुष पदाधिकारी डॉ सच्चिदानंद सिंह, राज्य योग केंद्र प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित और अन्य चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे. विशेष सत्र में राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी.
(पढ़ें, रिम्स">https://lagatar.in/rims-server-failure-patient-is-helpless-for-treatment/">रिम्स
का सर्वर फेल, इलाज के लिए हलकान है मरीज) 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-17-7.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
इस प्रकार होगा योग काउंटडाउन का कार्यक्रम
15 जून 2023 : - सुबह 6 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल का अभ्यास
- शाम 4 से 6 बजे तक भाषण प्रतियोगिता
16 जून 2023 : - सुबह 6 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल का अभ्यास
- शाम 4 से 6 बजे तक योगासन प्रतियोगिता ( सीनियर )
17 जून 2023 : - सुबह 6 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल का अभ्यास
- शाम 4 से 6 बजे तक योगासन प्रतियोगिता (जूनियर )
18 जून 2023 : - सुबह 6 से 8 बजे तक रन फॉर योगा एवं अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल
- शाम 4 से 6 बजे तक चित्रांकन प्रतियोगिता
19 जून 2023 : - सुबह 6 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
- शाम 4 से 6 बजे तक बच्चों का योगाभ्यास
20 जून 2023 : - सुबह 6 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास
- शाम 4 से 6 बजे तक रिदमिक, आर्टिस्टिक, एडवांस योगा और पुरस्कार वितरण समारोह
21 जून 2023 : - सुबह 6 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
- शाम 6 बजे समापन समारोह
इसे भी पढ़ें : मुक्ति">https://lagatar.in/mukti-sanstha-cremated-33-unclaimed-dead-bodies-lying-in-rims/">मुक्ति
संस्था ने रिम्स में पड़े 33 लावारिस शवों का दाह संस्कार किया [wpse_comments_template]
Leave a Comment