Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: फिरायालाल पब्लिक स्कूल की 25 वीं वर्षगांठ पर कई कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची के फिरायालाल पब्लिक स्कूल की 25वीं वर्षगांठ पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. दो दिवसीय यह कार्यक्रम 28 जुलाई को समाप्त होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिजय कुमार, सीनियर डीजीएम , एफएफपीएचईसी मौजूद रहे. कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथियों का स्वागत विद्यालय के परिसर में बैंड ग्रुप ने कदम ताल और बैंड के सुमधुर धुन से किया. वहीं अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. कला और विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिजय कुमार ने फीता काटकर किया.

कला प्रदर्शनी में बच्चों ने लिया भाग

कला प्रदर्शनी में नर्सरी से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी हस्तकला का प्रदर्शन किया. वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रदर्शन किया. जिनमें जेनरेशन ऑफ एलेक्ट्रीसिटी, ड्रोन और सोलर एनर्जी, हाइड्रोलिक ब्रिज, ब्लूटूथ संचालित गाड़ी, वेस्ट वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और वेस्ट आबजेक्ट मैनेजमेंट जैसे कई जीवन उपयोगी, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार से संबंधित कृतियां थी. रसायन विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने लाइव प्रयोग करके दिखाय, वहीं जीवविज्ञान के बच्चों ने भी विषय से संबंधित कई प्रतिरूपों को प्रदर्शित किया. ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फिजिकल एजुकेशन से संबंधित कुछ खेलों के मैदान के प्रतिरूपों का प्रदर्शन किया.

कई स्कूलों के छात्र रहे मौजूद

वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने वर्ल्ड टाईम जोन को विभिन्न घड़ियों के माध्यम से दर्शाया और विषय से संबंधित प्रतिरूपों को बनाया. जिसे देखने को लिए रांची के विभिन्न स्कूलों जैसे जेवीएम श्यामली, गुरुनानक स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे. मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में बच्चों की प्रतिभा को सराहा. वहीं प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में खोज की प्रवृत्ति बढ़ती है. उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक हरीश मुंजाल, शिक्षा निदेशिका सुषमा मुंजाल, चेयरमैन विपुल मुंजाल, प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा, कनिष्ठ संकाय प्रभारी प्रेरणा, वरिष्ठ संकाय प्रभारी हनीत, रांची के प्रमुख विद्यालय के प्राचार्य, विद्यार्थियों के अभिभावक व विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-anmol-had-murdered-his-girlfriend-after-breakup-court-convicted/">रांची

: ब्रेकअप के बाद अनमोल ने कर दी थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने दिया दोषी करार
[wpse_comments_template]                           

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही