Search

 
 
 

रांचीः सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की जमीन हड़पने के आरोपी शाहनवाज ने किया सरेंडर

 
Ranchi: सुप्रीम कोर्ट के दिवंगत रिटायर्ड जस्टिस की जमीन हड़पने की कोशिश करने के आरोपी शाहनवाज अली उर्फ कंजा गद्दी ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. फरार चल रहे आरोपी शाहनवाज ने सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश बेहरा की कोर्ट में सरेंडर किया. जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. लोअर बाजार थाना पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की जब्ती के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था. कोर्ट का आदेश आने से पहले उसने सरेंडर कर दिया. इस केस के अन्य आरोपी पहले से ही जेल में हैं,  उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. बता दें कि भू-माफियाओं ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस दिवंगत युसूफ इकबाल की जमीन हड़पने की कोशिश की थी, अखबरों में इससे संबंधित खबरें प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-tspc-jjmp-and-aman-sahu-gang-collecting-levy-together-police-are-on-edge/">पलामू

: टीएसपीसी, जेजेएमपी और अमन साहू गिरोह मिलकर वसूल रहा लेवी, पुलिस के कान हुए खड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही