Search

 
 
 

रांचीः शिव मंडा केंद्रीय पूजा समिति का जल्द होगा गठन,बैठक में निर्णय

 
Ranchi: बुधवार को शिव मंडा पूजा समिति, चुटिया, रांची के तत्वावधान में केंद्रीय शिव मंडा पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक चुटिया स्थित सुशीला पैलेस में समिति के संरक्षक राम लखन महतो की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि केंद्रीय समिति का गठन झारखंड के सभी शिव मंडा पूजा समिति को मिलाकर बनाया जाएगा. इसकी अगली बैठक आगामी 7 अप्रैल 2024 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से स्थान सुशीला पैलेस, प्रगति पथ, लोअर चुटिया, रांची (ऑक्सफोर्ड स्कूल) के बगल में संपन्न होगी. इसे पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/more-than-50-houses-caught-fire-in-bihars-supaul-many-burnt-loss-worth-lakhs/">बिहार

के सुपौल में 50 से अधिक घरों में लगी आग, कई झुलसे, लाखों का नुकसान

ये रहे मौजूद

इस बैठक में मुख्य रूप से शिव मंडा पूजा समिति, चुटिया के अध्यक्ष राजकुमार महतो, रवि गोप, उदय कुमार, भोला केसरी, पिठोरिया से जितेंद्र साहू, सरवन गोप, चकमे( बुढ़मू) से दिवाकर प्रसाद, जेडया (नामकुम) से अरविंद सवांसी, गाड़ी गांव से विश्वजीत गो, अरगोड़ा से मुनेश्वर साहू, नरेंद्र प्रसाद साहू, प्रमोद गोप, चुन्नू गोप, रणजीत राम, धनंजय सिंह, तपन कुमार महतो, रामदेव लोहरा, नवीन महतो उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-exposed-interstate-ganja-smuggling-gang-six-arrested-with-53-kg-ganja-were-going-from-odisha-to-bihar/">जमशेदपुर

: पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा, 53 किलो गांजा के साथ छह गिरफ्तार, ओड़िशा से जा रहे थे बिहार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही