Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जमीन कारोबारी लाला हत्याकांड का शूटर कांके रोड से गिरफ्तार

Ranchi : धनबाद के वासेपुर में हुए जमीन कारोबारी लाला खान हत्याकांड में चिन्हित शूटर राजकुमार ठाकुर उर्फ भोला रांची से गिरफ्तार हुआ है. राजकुमार को धनबाद के बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने कांके रोड से गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजकुमार रांची में है और धनबाद पुलिस की टीम उसे कांके रोड से गिरफ्तार कर लिया. राजकुमार के पास से बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर बाइक भी पुलिस बरामद की है. मंगलवार को पुलिस राजकुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजेगी

 अमर रवानी व पूनम पासवान के कहने पर लाल खान की हत्या किया

जानकारी के अनुसार राजकुमार ने पुलिस के द्वारा किए गए पुछताछ में हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है. वह पुलिस को बताया है कि अमर रवानी व पूनम पासवान के कहने पर लाल खान की हत्या के लिए वह तैयार हु्आ. राजकुमार, अमर रवानी तथा पूनम पासवान से पुरानी दोस्ती थी.

 सिर में गोली मारकर की गई थी हत्या

बीते 12 मई को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित जफ्फार मस्जिद के पास बाइक सवार अपराधियों ने लाला खान की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. लाला खान हत्याकांड में पुलिस ने पूनम पासवान, राजू झाड़ी, डब्लू अंसारी, मसिर सिद्दकी उर्फ मुन्ना उर्फ माष्कर को गिरफ्तार पूर्व ही न्यायिक हिरासत में जेल चुकी है. वहीं इस कांड में अभी मिस्टर खान, उसके भाई गुड्डु खान तथा भांजा दानिश के अलावा आशीष रंजन को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही