Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची:दो गुटों के बीच हुए विवाद में चली गोली, 4 घायल, स्थिति तनावपूर्ण

Ranchi: दो गुटों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी हुई जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं. यह घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मेकॉन कॉलोनी के सेटेलाइट गेट के पास हुई है. जहां रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट के द्वारा गोलीबारी की गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. घायल व्यक्तियों में हिमांशु सिंह, विमलेश सिंह, कमलेश कुमार और संजय सिंह शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर कई थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी पहुंच गए हैं. पुलिस ने मौके से गोली का साथ खोखा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार मेकॉन सेटेलाइट गेट के पास स्थित संजय स्वीट के मालिक संजय और वहां के स्थानीय निवासी चितरंजन, निर्भय व रवि रंजन नामक व्यक्तियों में रास्ते को लेकर विवाद था. इसी को लेकर शुक्रवार की शाम विवाद हुआ था. इसी दौरान शनिवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं. चितरंजन,निर्भय और रवि रंजन पर गोलीबारी करने का आरोप है. चितरंजन, निर्भय और रवि रंजन फिल्टर पानी के कारोबार से जुड़े हैं.

गोलीबारी के बाद आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

गोलीबारी की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर जमकर तोड़फोड़ की है. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज कर लोगों को भगाया. घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. मौके पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही