Search

 
 
 

रांची: फ्री में आइसक्रीम नहीं देने पर दुकानदार को मारा चाकू

 
Ranchi: फ्री में आइसक्रीम नहीं देने पर दुकानदार को चाकू मारकर घायल कर दिया. गुरुवार की रात यह घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हुई है. जहां ठेले पर आइसक्रीम बेचने वाले एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया. घटना के संबंध बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति फ्री में आईक्रीम मांग रहा था. जब दुकानदार ने पैसा मांगा तो विवाद हो गया और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया. घायल युवक दिलखुश किर को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भेजा गया है. मामले को लेकर पीड़ित परिवार और घायल युवक ने बताया कि चाकू के बल पर ठेले में रखे पैसे भी लूट लिये. उसकी गर्दन पर चाकू से हमला किया गया. बता दें कि, घायल युवक राजस्थान का रहने वाला है और रांची में आइसक्रीम बेचने का काम करता है. इसे भी पढ़ें – तीसरे">https://lagatar.in/robert-vadra-appeared-before-ed-on-the-third-day-called-it-a-political-witch-hunt-by-bjp/">तीसरे

दिन ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, भाजपा का राजनीतिक विच हंट करार दिया…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही