Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बिक्री को लेकर दुकानदार और खरीदार भिड़े, जमकर चले लात-घूसे

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड में शराब बिक्री से अवैध कमाई का गोरखधंधा जोरों पर है. यहां खुलेआम एमआरपी से ज्यादा कीमत पर शराब बिक रही है. ज्यादा एमआरपी पर शराब बेचने को लेकर रांची के हटिया चौक स्थित शराब दुकानदार और ग्राहक के बीच जमकर मारपीट हो गयी. केवल एक दुकान में नहीं बल्कि हर दुकान में शराब एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है. इसको लेकर हर दिन दुकानदार और ग्राहकों के बीच नोकझोंक होती रहती है. (पढ़ें, CISCI">https://lagatar.in/cisci-zonal-yoga-competition-metas-adventist-school-became-the-winner-in-both-the-categories/">CISCI

जोनल योग प्रतियोगिता : मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल दोनों वर्ग में बना विजेता)

हर दिन औसतन 50 लाख की अवैध कमाई

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में हर दिन औसतन दस करोड़ की शराब बिकती है. यहां एमआरपी से करीब पांच प्रतिशत अधिक कीमत पर शराब की बिक्री होती है. इसका हिसाब निकालें तो पूरे राज्य में शराब बिक्री से हर दिन करीब 50 लाख रुपये की अवैध कमाई हो रही है. लगभग सभी शराब दुकानों में बीयर पर दस रुपये, क्वार्टर पर दस, हाफ पर 20 और फुल पर 40 रुपये अधिक वसूला जा रहा है. ऐसा नहीं की यह चोरी-छिपे हो रहा है. सबकुछ डंके की चोट पर हो रहा है. कहीं नकदी में तो कहीं-कहीं कार्ड या ऑनलाइन भुगतान में भी यह हो रहा है. कुछ जगह पर कार्ड से भुगतान करने के बाद तो ग्राहकों को स्लीप भी नहीं दी जाती है. दुकान के बाहर एमआरपी का बोर्ड तो लगा है, लेकिन उसका अनुपालन नहीं हो रहा है. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/hemant-is-doing-politics-on-the-incident-of-manipur-why-are-the-cries-of-the-daughters-of-jharkhand-not-heard-raghuvar/">मणिपुर

घटना पर हेमंत कर रहे राजनीति, झारखंड की बेटियों की चित्कार क्यों नहीं सुनाई देती : रघुवर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही